27-Feb-2026


::इन्दौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े की सक्रियता से ग्रामीण कांग्रेस में पंचायत स्तर तक हुआ कार्यकारिणी का गठन:: इन्दौर (ईएमएस) कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पिछले वर्ष संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की, इसी के तहत पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पंचायत एवं बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने की बीड़ा उठाते हुए इन्दौर जिला कांग्रेस ने जिले से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठकों के माध्यम से पायलेट प्रोजेक्ट अभियान का काम करने में इन्दौर जिला प्रथम पायदान पर रहा। कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर अध्यक्षों का चयन कर कांग्रेस ने युवाओं को नेतृत्व सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले से लेकर ब्लाक और पंचायत स्तर पर नियुक्ति करने का काम हाथ में लिया। इसी कड़ी में इन्दौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की सक्रियता से इंदौर जिला ग्रामीण क्षेत्र में 334 ग्राम पंचायत और जिले की 8 नगर परिषद के 128 वार्ड अध्यक्षों सहित सभी में 25 - 25 लोगों की सक्रिय कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इन्दौर में जिला पंचायत के वार्डों से लेकर पंचायत स्तर तक की समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें महिला, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति/जन जाति विभाग तथा बाल कांग्रेस का के प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही बीएलए 2 के एक-एक प्रतिनिधी को भी शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष वानखेड़े के मुताबिक संगठन सृजन अभियान के तहत मप्र में सबसे पहले इन्दौर जिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से यह काम पूरा किया है। जिला कांग्रेस ग्राम पंचायत कमिटियों के गठन के साथ पायलेट प्रोजक्ट के रूप में पूर्ण हो चुका है। आनंद पुरोहित/ 27 फरवरी 2026