नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उनकी ईमानदारी के दावे को नाटक करार दिया और कहा कि वह शीश महल में रहने और निजी विमानों में यात्रा करने के आदी हैं और फिर भी खुद को आम आदमी कहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आबकारी नीति में कुछ भी गलत नहीं था तो उसे वापस क्यों लिया गया। केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, आप नाटक कर रहे हैं। आप वह व्यक्ति हैं जिसे 42 साइज की कमीज आती है और 44 साइज की कमीज पहनकर दिखाते हैं कि वह कितने साधारण व्यक्ति हैं। आपको शीश महल के बाहर रहने का मन नहीं करता। दिल्ली के बाद आप पंजाब के शीश महल में रह रहे हैं। आपको निजी विमानों के अलावा कहीं और यात्रा करना पसंद नहीं है और आप खुद को ईमानदार साधारण आदमी कहते है। सुबोध/२७-०२-२०२६