राजगढ़(ईएमएस)l कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन व शहद मिशन तहत मध्यप्रदेश राज्य उद्यानिकी मिशन के वित्तपोषण से एक दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों व गांवों से 232 किसान व महिला किसानों ने भाग लेकर मधुमक्खी पालन को आय के वैकल्पिक स्रोत के रूप में अपनाने की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले रहे व अध्यक्षता डॉ आईएस तोमर अधिष्ठाता आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ एसके कौशिक ने स्वागत भाषण देते हुए मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक आदान, बक्सों की स्थापना, रोग प्रबंधन व सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। इस एक दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी उप संचालक कृषि सचिन जैन ने प्राकृतिक व जैविक खेती के साथ मधुमक्खी पालन के समन्वय को लाभकारी बताते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी बीएस मीणा ने उद्यानिकी फसलों में परागण के महत्व व उत्पादन वृद्धि में मधुमक्खियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ ममता सिंह दीक्षित ने पशुपालन विभाग की योजनाओं से अवगत कराया।-निखिल(राजगढ़)28/2/2026