-भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई, इसके झटके बांग्लादेश तक महसूस किए गए कोलकाता,(ईएमएस)। कोलकाता में भूकंप के झटके लगे। यह भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी ज्यादा बताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मेंत्री सुकांत मजूमदार मंच पर थे। तभी भूकंप का उन्हें झटका लगा। वह स्तब्ध रह गए। भूकंप के झटके भारत समेत बांग्लादेश में भी महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 5.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके लगे। भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में खुलना से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई गई है। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर भूकंप के झटकों का काफी ज्यादा तीव्रता से महसूस किया गया। दिन में आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए। कोलकाता में ऊंची बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए। घरों में दीवारों और छत से टंगी चीजें हिलने लगीं। ऑफिसों में इस वक्त पर ज्यादा लोग लंच की तैयारी में थे। तभी भूकंप के झटकों ने उन्हें डरा दिया। लोग नीचे और खुली जगह की तरफ भागे। बता दें पिछले दो महीने में यह तीसरी बार है कि कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक कांग्रेस नेता ने वीडियो साझा करके लिखा कि कोलकाता में 1 मिनट तक चले भूकंप के बाद लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए। यह इतना लंबा था कि सभी में लोगों में घबराहट है। कई सालों में कोलकाता में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। निश्चित रूप से रिक्टर स्केल पर 6+ जैसा महसूस हुआ, हालांकि बाद में रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 ही आंकी गई। सिराज/ईएमएस 27फरवरी26