-ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां लंदन,(ईएमएस)। सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटिश साइकिक मीडियम क्रैग हैमिलटन-पार्कर की खूब चर्चा है, जिन्हें ‘नया नास्त्रेदमस’ कहा जा रहा है। क्रैग ने पहले कोविड-19, ब्रेक्जिट, ट्रंप की 2016 जीत और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, जिससे लोग उन पर भरोसा करने लगे। अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल और अन्य वीडियोज में 2026 और उसके आगे की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। ये भविष्यवाणियां नादी रीडिंग्स पर आधारित हैं और इनमें युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, राजनीतिक उथल-पुथल और वैश्विक बदलाव शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रैग की सबसे बड़ी भविष्यवाणी अमेरिका से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2026 में अमेरिकी चुनाव के समय दुनिया में बड़े संकट आएंगे, जैसे युद्ध या बड़ी आपदा। इससे इमरजेंसी पावर्स लागू हो सकती हैं और ट्रंप को संवैधानिक सीमा से आगे टर्म एक्सटेंड करना पड़ सकता है। इसका कारण–चीन और रूस का गठजोड़ होगा जो कई संघर्ष शुरू कर सकता है। क्रैग के मुताबिक दुनिया तेजी से बदल रही है, 2026 में कई संघर्ष उभरेंगे। ताइवान पर बड़ा संकट आएगा, जो ट्रंप को तीसरी टर्म में रखेगा। ईरान को लेकर भी क्रैग ने बड़ा खुलासा किया। 2026 में ईरान में क्रांति होगी। क्रैग ने बताया कि अमेरिका मार्च में ईरानी नेतृत्व और न्यूक्लियर सुविधाओं पर टारगेटेड अटैक करेगा, जो क्रांति को बढ़ावा देगा। वेनेजुएला के मादुरो को हटा दिया जाएगा, संभवतः सीनियर अधिकारी या मिलिट्री द्वारा। रिपोर्ट के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं की बात करें तो क्रैग ने जापान पर अगस्त 2026 में गैस क्लाउड का अनुमान लगाया है, जो 2015 की उनकी किताब में पहले लिखा था। इसके अलावा मेटियोर डिजास्टर की आशंका, जहां कोई बड़ा उल्कापिंड पृथ्वी को प्रभावित कर सकता है। क्रैग ने कहा कि महाद्वीपीय प्लेट्स तेजी से हिलेंगी, फूलों का परागण कम होगा, जिससे फूड प्रोडक्शन घटेगा और वोल्केनो ज्यादा सक्रिय होंगे। उनकी अन्य भविष्यवाणियों में नाटो का अंत भी शामिल है। 2030 तक नया वर्ल्ड पुलिसिंग बॉडी बनेगा। इराक, चीन में अटेम्प्ट, गोल्ड प्राइस में उतार-चढ़ाव भी होगा। रॉयल फैमिली पर अलग वीडियो में उन्होंने किंग चार्ल्स की मौत की भी बात की, लेकिन 2026 फोकस ग्लोबल है। क्रैग ने कहा कि एआई बबल स्प्रिंग में फूटेगा, ब्रिटेन में फाइनेंशियल क्रैश से राजनीतिक ब्रेकडाउन, कीर स्टार्मर सरकार गिरेगी और नाइजेल फराज की पार्टी सरकार बना सकती है। सिराज/ईएमएस 01 मार्च 2026