दुबई (ईएमएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए सघर्ष में के कारण कई भारतीय भी खाड़ी देशों में फंस गये हैं। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु के भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसे होने की बात सामने आई है। सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिंटनर में भाग लेने के लिए रवाना हुई थीं पर खाड़ी में यु्द्ध शुरु होने के कारण उड़ानें बीच में ही बाधित हो गयी थीं। सिंधु ने सोशल मीडिया पर कहा कि एयरपोर्ट परिसर के नजदीक एक धमाका हुआ, जिससे वहां मौजूद सभी लोग डर गये थे। जिस स्थान पर वह और उनकी टीम ठहरी हुई थी, उसके काफी करीब धमाका। धुएं और मलबे के कारण उनके कोच को तुरंत उस क्षेत्र से बाहर निकलना पड़ा। सिंधु ने इसे बेहद तनावपूर्ण और भयावह अनुभव बताया। उन्होंने लिखा कि हालात हर घंटे के साथ ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। बाद में एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की सहायता से सिंधु और उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। उन्होंने इसके लिए दुबई एयरपोर्ट स्टाफ और प्रशासन के प्रयासों की भी तारीफ की है। इसके अलावा दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग का भी आभार जताया, तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। सिंधु ने कहा कि अभी वे सभी सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द बेहतर होंगे जिससे वे आगे की यात्रा पूरी कर सकें। गिरजा/ईएमएस 01 मार्च 2026