क्षेत्रीय
01-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जमाहर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान राजकुमारी कुशवाह पत्नी आकाश कुशवाह के रूप में हुई है। उसने कमरे में खटिया पर कूलर रखकर उस पर खड़े होकर साफी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उसकी सास रामबाई कमरे में पहुंची और उसे फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है | ।