केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई पटना,(ईएमएस)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का रविवार को जन्मदिन है। आज नीतीश कुमार 75 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इधर नीतीश कुमार के बर्थडे पर पटना में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे। पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओ ने केट काटा। केक के आसपास संतरा, लड्डा और लड्डू रखे थे। साथ ही निशांत कुमार की फोटो भी केक के साथ रखी नजर आई। नीतीश कुमार के लिए केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केक खिलाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद-नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही हैपी बर्थडे टू यू नीतीश कुमार का गीत भी गाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश के साथ निशांत को लेकर भी नारेबाजी की। नीतीश कुमार के केक के साथ निशांत की तस्वीर और फिर उनके लिए नारेबाजी से चर्चाएं शुरू हो गईं क्या कार्यकर्ताओं ने सीएम से रिटर्न गिफ्ट मांगा है। बात दें आए दिन जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग उठती रही है। बता दें इसी साल जनवरी में एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार पहुंचे थे। वहां पहले से ही निशांत कुमार मौजूद थे। इस दौरान ललन सिंह ने निशांत के राजनीति में आने की बात कही थी। हालांकि नीतीश ने मुस्कुराते हुए ललन की बात का कोई जवाब नहीं दिया था। नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कि आपके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनकनंदिनी मां जानकी से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करे। नितिन गडकरी, पीयूष गोयल दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। सिराज/ईएमएस 01मार्च26 --------------------------------