क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


- निष्ठापूर्ण सेवा के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारीयों का किया सम्मान राजगढ़(ईएमएस)l गत दिवस सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ में ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक रामदीन कीर 41 वर्ष 02 माह 24 दिवस की गौरवपूर्ण सेवा, सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) ओमप्रकाश तिगरवाल 40 वर्ष 10 माह 22 दिवस की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दोनों अधिकारियों ने अपने दीर्घ सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएँ विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, मुख्य लिपिक नर्मदाप्रसाद संजोदिया, रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। -निखिल/राजगढ़/1/3/2026