क्षेत्रीय
कटनी (ईएमएस) होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवस कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शाखा प्रमुख श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि होली दहन 2 मार्च 2026 को होने के कारण दूसरे एवं तीसरे दिन 03 एवं 4 मार्च 2026 को रंगोत्सव पर्व में सुरम्य पार्क में नशे की हालत में पर्यटकों की आने से अप्रिय घटना निर्मित होने की संभावना बनी रहती है। जिसके परिणामस्वरूप प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगोत्सव पर्व पर दो दिवस सुरम्य पार्क बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ईएमएस / 01/03/2026