मुम्बई (ईएमएस)। मध्यपूर्व में शुरु हुई जंग का प्रभाव खेल पर भी पड़ रहा है। जहां कई देशों के खिलाड़ी खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। वहीं आईपीएल के लिए आने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भी इससे विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। आईपीएल के करीब आते ही फ्रेंचाइज़ियां अभ्यास के तौर पर लगने वाले प्री-सीजन कैंप और रणनीतियों को बनाने का प्रयास कर रही थीं कि मध्य-पूर्व में शुरु हुए इस संघर्ष से उड़ानें बाधित होने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका कारण है कि अब खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का आना भी फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है। . आईपीएल सत्र शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने प्री-सीजन कैंप आयोजित कर रही हैं पर विदेशी खिलाड़ियों के नहीं आ पाने ने तैयारियों में बाधा आई है। इसका कारण है कि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से अधिकतर अधिकतर पर दुबई से ही भारत पहुंचते हैं। अब खाड़ी क्षेत्र में उड़ाने बाधित होने से इसमें रुकावट आई है। इसी कारण से कई अंतरराष्ट्रीय यात्राएं प्रभावित हुई हैं। मध्य-पूर्व में हालात कब तक सुधरेंगे ये अभी कहा नहीं जा सकता। अमेरिका और इज़राइल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी कतर, यूएई, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये हैं। इससे एयरस्पेस प्रभावित हुआ है। अभी तक विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के लिए देर से आने की घोषणा नहीं की है पर सभी आईपीएल फ्रेंचाइज़ियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कई विदेशी खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ खाड़ी देशों जरिये ही भारत में आते हैं और ऐसे में अभी इनका आना संभव नहीं है। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि मध्य-पूर्व संकट से विश्वकप के आयोजन पर सीधा असर नहीं पड़ेगा पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, टीम प्रबंधन, मैच अधिकारी, प्रसारक टीम आदि खाड़ी देशों के जरिये आते हैं और उसमे बाधा आयेगी। ऐसे में आईसीसी की ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स टीम वैकल्पिक मार्गों की तलाश में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ मिलकर काम कर रही है। यूरोप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के हब पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा सलाहकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी बने हुए हैं स्थिति के अनुसार ही एडवाइजरी जारी की जा रही है। आईपीएल का आधिकारिक कार्यक्रम अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है तब तक फ्रेंचाइज़ियां उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ तैयारी जारी रखेंगी वे उम्मीद करेंगी कि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य हों जिससे कि लीग बिना किसी बाधा के शुरू हो सके। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (ईएसएस) ने कोई बदलाव नहीं करते हुए भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही अपनी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है। फ्रेंचाइज़ी का प्री-सीजन कैंप 1 मार्च से चेन्नई स्थित हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में शुरू हो रहा है सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि वरिष्ठ खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी भी इस कैंप का हिस्सा होंगे उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। शुरुआती चरण में लगभग 15 घरेलू खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे। वहीं जो खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हैं वह 8 मार्च को टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद टीम से जुड़ेंगे। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च के आसपास होने की संभावना है। ईएमएस 02 मार्च 2026