ट्रेंडिंग
02-Mar-2026
...


- सेंसेक्स 1,005 अंक कमजोर, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट मुंबई (ईएमएस)। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह से सप्ताह के पहले कारोबार ‎दिन सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स 1,125 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि ‎निफ्टी 50 करीब 300 अंक टूटकर खुला। शुरुआती कारोबार में कुछ रिकवरी दिखी, लेकिन सुबह शुरुआत के बाद सेंसेक्स अब भी 1,005 अंकों की कमजोरी के साथ 80,281 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। प्री-मार्केट में भी सेंसेक्स में 2,800 अंकों और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट के संकेत मिले थे। इंट्रा-डे कारोबार में पोर्ट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े शेयरों में तेज बिकवाली देखी गई। अडाणी पोर्ट एंड सेज, गुजरात पीपाव पोर्ट और जेएसडब्ल्यू इंफास्ट्रक्चर के शेयर करीब 4–5 फीसदी तक लुढ़क गए। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में ‎‎डिलीवरी लगभग 10 फीसदी तक टूट गया, जबकि ब्ल्यू डार्ट एक्सप्रेस में करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कंटेनर कारपोरेशन आफ इं‎डिया 6.8 फीसदी गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर 461.85 रुपये पर पहुंच गया। आईटी दिग्गज टाआ कंसल्टेंसी स‎विसेज में भी करीब 5 फीसदी की कमजोरी रही। विशेषज्ञों के अनुसार ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक बाजारों में कमजोरी, सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और कच्चे तेल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने और सतर्क कारोबार की संभावना जताई जा रही है। वहीं अमेरिकी बाजार में पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर भी गिरावट दिखी थी और 2 मार्च को भी दलाल स्‍ट्रीट के सबसे बड़े एक्‍सचेंज डाउ जोंस पर 0.72 फीसदी यानी 342 अंकों की गिरावट दिख रही है। डाउ जोंस 48,631 के अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सप्‍ताह एसएंडपी में 0.42 फीसदी तो नैस्‍डैक पर 0.96 फीसदी की गिरावट दिखी थी। सतीश मोरे/02मार्च ---