व्यापार
03-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत सहित ग्लोबल मार्केट में शाओमी ने अपनी बहुप्रतीक्षित शाओमी 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसमें शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा दो मॉडल शामिल हैं, जिनमें क्वालकॉम का नवीनतम स्नैपड्रेगन 8 इलाइट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स में लाइका द्वारा ट्यून्ड उन्नत कैमरा सिस्टम मौजूद है, जबकि अल्ट्रा मॉडल 200 एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इनमें वायफाय 7 और ब्ल्यूटूथ 5.4 सपोर्ट भी दिया है। शाओमी 17 का 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला मॉडल लगभग 1,07,449 की कीमत में पेश किया गया है। यह अल्पाइन पिंक, ब्लेक, आईसीई ब्ल्यू और वेंचर ग्रीन जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा। शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत लगभग रुपए 1,61,264 है, जिसमें 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलता है। यह ब्लैक, स्टारलीट ग्रीन और व्हाइट कलर में आता है। कंपनी ने अल्ट्रा फोटोग्राफी कीट और फोटोग्राफी कीट प्रो भी लॉन्च की हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 99.99 यूरो और 199.99 यूरो है। शाओमी 17 अल्ट्रा में 6.9 इंच की 1.5के एलटीपीओ अमोलेड स्क्रीन, 120 एचझेड रिफ्रेश रेट और ड्रेगन क्रिस्टल ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन 3 एनएम स्नैपड्रेगन 8 इलाइट जेन 5 चिपसेट, अड्रेनो 840जीपीयू, 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50एमपी प्राइमरी, 50एमपी अल्ट्रा-वाइड और 200एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर प्रदान करता है, जबकि सेल्फी के लिए 50एमपी फ्रंट कैमरा है। 6,000एमएएच बैटरी 90वॉट वायर्ड और 50वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टैंडर्ड शाओमी 17 में 6.3 इंच की 1.5के ओलेड स्क्रीन और 6,330 एमएएच बैटरी के साथ 100वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सुदामा/ईएमएस 03 मार्च 2026