03-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. कमल किशोर नागर के श्रीमुख से गोम्मटगिरी स्थित गोवर्धन गोशाला परिसर में आज 4 मार्च से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 10 मार्च तक आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। महेंद्र पटेल और यशवंत पटेल ने बताया कि गोवर्धन गोशाला परिसर में कदम्ब के पेड़ों के नीचे आयोजन स्थल का भूमिपूजन वैदिक रीति से कर वहां ध्वजा, पूजन कर स्थापित की गई है। यहां 10 मार्च तक व्यासपीठ से मालव माटी के संत पं. कमल किशोर नागर कथा का वाचन मालवी बोली में करेंगे। इस दौरान सरदारसिंह सोलंकी, संतोष निमचा, विनोद सोलंकी, राधेश्याम पटेल, सुभाष पटेल, लखन पटेल, संतोष पटेल, श्रीराम पटेल, राधेश्याम पटेल आदि मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026