- दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,976 रुपए मुंबई (ईएमएसए)। बुलियन मार्केट में मंगलवार को प्लैटिनम के भाव फ्लैट रहे। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,976 रुपए है, यानी 10 ग्राम की कीमत 69,760 रुपए है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर में भी 1 ग्राम का रेट समान 6,976 रुपए रहा। होली से पहले प्लैटिनम के भाव में कोई बड़ी हलचल नहीं देखी गई और कल के भाव पर ही कीमत स्थिर रही। सोने के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,60,000 रुपए तक पहुंच गई है, जबकि 10 ग्राम प्लैटिनम लगभग 66,800 रुपए में उपलब्ध है। इस बड़ा अंतर कई खरीदारों को प्लैटिनम ज्वैलरी की ओर आकर्षित कर रहा है। प्लैटिनम का लुक मॉडर्न और अलग होता है, इसलिए खासकर युवा इसे पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा प्लैटिनम की रीसेल वैल्यू भी मिलती है, और कीमत सोने की तुलना में कम होने के कारण यह निवेश और ज्वैलरी दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्लैटिनम का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग पर निर्भर करता है। इसलिए कीमत में उतार-चढ़ाव संभव है। प्लैटिनम ज्वैलरी खरीदते समय ताजा रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर जांचें। सही जानकारी के साथ खरीदी गई ज्वैलरी भविष्य में बेचते समय उचित कीमत दिला सकती है। सतीश मोरे/03मार्च ---