क्षेत्रीय
05-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जैन समाज, भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ एवं 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के बसंत जैन ने बताया कि तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जयंती पर 11 मार्च को संगीतकार अनुपमा जैन द्वारा सामूहिक संगीतमय भक्तामर पाठ 12 मार्च को विधानाचार्य अनुभव जैन के निर्देशन में भक्तामर विधान 26 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिताएं, 28 मार्च को महिला सम्मेलन एवं 30 मार्च को भव्य प्रभातफेरी एवं रथयात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग शामिल होंगे।।