राज्य
05-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने टी.पी. नगर क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा शहरवासियों और पाठकों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में होली का आनंद लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि होली का पर्व भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद से जुड़ी पौराणिक कथा की याद दिलाता है। कथा के अनुसार प्रह्लाद की भक्ति को समाप्त करने के लिए उसकी बुआ होलिका ने उसे अग्नि में बैठाकर जलाने का प्रयास किया था, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका दहन हो गया। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उयस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, रजत, ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव, जय दास, विशाल, दिलीप, देव पटेल, प्रहलाद, सोनू, अज्जू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्यौहार की खुशियां साझा कीं। 05 मार्च / मित्तल