कोलकाता (ईएमएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्वकप क्रिकेट सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत पर खुशी जतायी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस नॉकआउट मैच में पहले बल्लेबाजी करते कीवी टीम को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने फिल ऐलन की आतिशी पारी से एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। वहीं इससे पहले ग्रुप स्तर के मैचों में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में एलन ने केवल 33 गेंदों पर ही शतक लगाकर टीम को जीत दिलायी। वहीं सेंटनर ने इस जीत का राज भी बताया। सेंटनर ने मैच के बाद कहा, यह अच्छा प्रयास था। हम जानते थे कि दक्षिण अफ्रीका टीम काफी अच्छी है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बताया है कि कि किस प्रकार से कठिन हालातों में निकलना चाहिये। मुझे लगता है कि हर बार, जब आप अच्छा खेलते हैं या कोई गेम हारते हैं, तो आप उससे सीखते हैं। इसी को देखते हुए हमने इस बार अपने गेंदबाजों का बेहतर प्रयोग किया। साथ ही माना कि पिछले मुकाबले में उनकी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। वहीं इस बार टीम ने विरोध टीम को कम स्कोर पर ही रोक दिया। हमने शुरुआत में ज्यादा स्पिन फेंकी, जो हमने पिछले ग्रुप मैच में अहमदाबाद में नहीं की थी। पहले दो ओवर के लिए हमेशा एक योजना होती थी जो पिछले मैच में हम अमल में नहीं ला लाये। इस इबार हम बीच में विकेट लेते रहे पर स्टब्सी और जेनसन ने शानदार, शानदार पारी खेलकर उन्हें 170 के पार पहुंचाया।मुझे लगता है कि हम 170 के लक्ष्य से थे, लेकिन आप कभी नहीं जानते, मुझे लगता है, पावरप्ले में विकेट की तरह, हमेशा एक चुनौती होती है, पर हमारे सलामी बल्लेबाजों ने मैदान में उतरकर अपना स्वाभाविक खेल खेला। पावरप्ले के जरिए जो शुरुआती साझेदारी बनती है वह काफी अच्छी होती है। अगर फ़ाइनल में इसी प्रकार के प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। ईएमएस 05 मार्च 2026