कोलकाता (ईएमएस)। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी। इन दोनो की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विरोधी टीम के गेंदबाज बेबस नजर आये। इस मैच के दौरान फिन ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया जिससे न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। एलन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाये। इन दोनो के ही इस प्रदर्शन की भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन, वसीम जाफर और ने जमकर प्रशंसा की है। धवन ने लिखा, एलेन की जबरदस्त बल्लेबाजी। टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक। फाइनल में पहुंचने पर न्यूजीलैंड को बहुत-बहुत बधाई। वहीं जाफर ने कहा, विश्व कप के सेमीफाइनल में 33 गेंद में शतक, शानदार फिल एलन, अच्छा नहीं लगा, जब आप ग्रुप स्तर में हावी रहते हैं और फिर बड़े गेम में हार जाते हैं। न्यूजीलैंड को श्रेय जाता है, वह पूरे मैच में हावी रही। इसी को लेकर भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, आमतौर पर सेमीफाइनल के मुकाबले आपको अपनी सीट पर बैठे रहने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन आज तो फिन एलन ने हमें बैठने का मौका ही नहीं दिया, पहले ही खेल समाप्त कर दिया! क्या शानदार मैच था! वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, ‘’यह एकतरफा पिटाई है, कीवी बल्लेबाजों ने हालात का सही तरीके से लाभ उठाया। इसी लिए मैं बार-बार कहता हूं कि न्यूजीलैंड दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम हैं। उनके पास जितने सीमित संसाधन और खिलाड़ी चुनने के विकल्प हैं, उसको देखते हुए उनकी बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। गिरजा/ईएमएस 05 मार्च 2026