राज्य
05-Mar-2026


छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर आया था छिंदवाडा का छात्र जबलपुर, (ईएमएस)। किसी कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे मूलत: छिंदवाड़ा के जामुनटोला ‎निवासी और हाल में इंदौर में अध्ययनरत एक छात्र को मदनमहल किले के समीप अज्ञात बदमाशों ने अडी देकर उसका मोबाइल लूट लिया। बाद में छात्र ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि प्रवीण करवेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंदौर में पढ़ाई करता है। 28 फरवरी को जबलपुर सिविल लाईन में छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आया था और वहीं पर रूका था। मंगलवार दोपहर लगभग 3-30 बजे वह अपने दोस्त विद्या परते के साथ मदन महल किला देखने आटो में गया था। जब वह दोनों किला देखकर वापस आ रहे थे। तभी उसका हाथ में लिया वीवो कम्पनी का मोबाइल एवं विद्या परते का रेड मी कम्पनी का मोबाइल अचानक आए एक लडके ने अडी देकर छीना और मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर अरोपी की तलाश कर रही है। अजय पाठक / मोनिका / 05 मार्च 2026/ 03.38