क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर गुरुवार को डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बस में सवार सभी यात्रियों को चालक की सूझबूझ से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना से सड़क पर जाम लग गया था, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026