क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


नोएडा (ईएमएस)। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी में होली के दिन प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। साहिल की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका प्रिया और उसके भाई निखिल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ये चारों सीधे साहिल के फ्लैट पर पहुंचे जहां उन्हें साहिल की मां सीमा मिली थीं। उन्होंने फ्लैट में पहुंचने का विरोध किया था। जब उन्हें पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ सोसायटी में नीचे होली खेल रहा है तो सभी सीधे वहीं पहुंच गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026