ट्रेंडिंग
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। लोक भवन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ये अहम घटनाक्रम सामने आया है। इस्तीफा देने के बाद बोस ने मीडिया से कहा कि मैंने काफी समय गवर्नर ऑफिस में बिता लिया है। बता दें कि सीवी आनंद बोस बंगाल में राज्यपाल के तौर पर करीब साढ़े तीन साल बिता चुके हैं। सुबोध/०५-०३-२०२६