अंतर्राष्ट्रीय
06-Mar-2026
...


मैक्सिको सिटी (ईएमएस)। मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी का मशहूर मेरकाडो डे सेन जोन ऐसा स्थान है जहां एक्सोटिक मीट का व्यापार खुलेआम होता है। यहां बाज़ार में शेर, टाइगर, मगरमच्छ, जंगली सूअर, ऑस्ट्रिच जैसे दुर्लभ मांस आसानी से मिल जाते हैं। वेंडर्स दावा करते हैं कि शेर का मांस पूरी तरह फार्म-रेज्ड होता है, इसलिए यह कानूनी रूप से बेचा जा सकता है। यहां आने वाले लोग इसे स्टेक, बर्गर और ग्रिल्ड डिशेज के रूप में चखना पसंद करते हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, शेर का मांस वर्षों से यहां उपलब्ध है और इसकी मांग स्थिर बनी हुई है। इस मार्केट में शेर का मांस करीब 800 पेसोस यानी लगभग 4000 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है, जबकि बर्गर या छोटे पीस 100 पेसोस में मिल जाते हैं। ग्राहकों का दावा है कि इसका स्वाद बीफ जैसा टेंडर और हल्का मीठा होता है, जो मसालों की खुशबू को अच्छी तरह सोखता है। विशेष रूप से चीनी पर्यटक और एडवेंचर पसंद खाने वाले इसे ट्राई करने में दिलचस्पी दिखाते हैं। विक्रेताओं का कहना है कि जो लोग एक बार इसे चख लेते हैं, वे अक्सर वापस लौट आते हैं। यहां टाइगर बर्गर भी उपलब्ध हैं, हालांकि इनमें ज्यादातर फ्रोजन और फार्म से आयातित मीट का उपयोग किया जाता है। अमेरिका में भी शेर का मीट बेचा जाता है, लेकिन वहां यह अत्यधिक महंगा है। कुछ स्थानों पर तो इसकी कीमत 1 पाउंड के लिए 49,999 डॉलर तक लिस्टेड रही है, जो इसकी दुर्लभता और विशेष ऑर्डर पर उपलब्धता को दर्शाती है। अमेरिका में यह मांस यूएसडीए से प्रमाणित प्लांट्स में प्रोसेस होता है, जहां फार्म-रेज्ड शेर आमतौर पर सर्कस, चिड़ियाघर या प्राइवेट ब्रिडर्स से लिए गए का उपयोग किया जाता है। हालांकि, अफ्रीकी लायन वल्नरेबल श्रेणी में है लेकिन एंडेंजर्ड नहीं, इसलिए कुछ देशों में इसके मांस की कानूनी बिक्री संभव है। दूसरी ओर, एशिया और अफ्रीका में बुशमीट का व्यापार अक्सर अवैध माना जाता है, जहां कभी-कभार शेर जैसे बड़े जानवरों का मांस भी मिल जाता है। अफ्रीका की कुछ आदिवासी जनजातियों में इसे परंपरागत रूप से शक्ति प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है, हालांकि संरक्षण कानूनों के कारण यह बेहद कम हो गया है। मैक्सिको का यह बाज़ार देशी व्यंजनों, दुर्लभ आयातित मांस और अनोखे स्वादों के कारण पर्यटकों में लोकप्रिय है। यहां रैबिट, क्वेल, वेनिसन, बफेलो और अन्य कई मांस भी उपलब्ध हैं। सुदामा/ईएमएस 06 मार्च 2026