सागर (ईएमएस)। जननायक कपूरी ठाकुर ओबीसी संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भुवन भूषण कमल (सदस्य, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली), वरिष्ठ सलाहकार मुकेश चंद्रा (सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर, भारतीय रेलवे, नई दिल्ली), एडवोकेट श्रीमती उषा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर शुभम सेन की नियुक्ति की गई है।शुभम सेन पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा के करीबी रहे हैं तथा मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।इसी क्रम में माया सराठे को महिला लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भी हैं।नियुक्ति के बाद शुभम सेन ने कहा कि वे पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निस्वार्थ भाव से करेंगे।नियुक्ति पर जमना सेन (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रायसेन), कामता सराठे (भोपाल), हीरालाल, चंदन भाटिया, विष्णु वर्मा (सीहोर), सुभाष वर्मा (इंदौर), सुधा सेन (जिला महामंत्री, भाजपा दमोह), हरिहर (रीवा), कमलेश सेन (रहली), अनिल सेन (सागर), मातादीन, राजकुमार सेन (जैसीनगर), संतोष सेन, नीलेश परमार (इंदौर), राधेश्याम परिहार, डॉ. गौरीशंकर वर्मा (देवास), शरद (छिंदवाड़ा), उत्तम वर्मा (हरदा-गढ़ाकोटा), नितिन, सरमन, रवि, विनोद, सतीश, राहुल, दीपेश, नीतेश सेन, दीपक, अक्षय, मोहित उमरे, अमरदीप सेन (सिरोंज), सागर जिले से सतीष सेन पत्रकार श्याम बिहारी सेन मोहित सेन पुष्पेन्द्र सेन गोलू (देवरी) सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारियों, नेताओं एवं शुभम मित्रमंडली ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निखिल सोधिया/ईएमएस/06/03/2026