राष्ट्रीय
07-Mar-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट...........इस नाम से पूरा पाकिस्तान कांपता है। इसी फाइटर जेट ने पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर तबाही मचाई। इसी सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट का एक सदस्य अब हमारे बीच नहीं है। जी हां, भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश हो गया। गुरुवार देर रात को वायुसेना ने यह दुखद खबर दी। इस विमान क्रैश में फाइटर जेट में सवार दोनों पायलटों की जान चली गई। दरअसल भारत का एक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हुआ। आईएएफ यानी इंडियन एयरफोर्स ने इस बात को कंफर्म किया है। असम के जोरहाट से टेकऑफ के बाद फाइटर एयरक्राफ्ट लापता हो गया था। उसके कुछ घंटे बाद ही फाइटर जेट के क्रैश होने की पुष्टि हुई। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार सुबह पोस्ट किया, ‘वायुसेना, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर दुख जाहिर करती है, जिन्हें सुखोई-30 क्रैश में घातक चोटें आई थीं। वायुसेना के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। सुखोई-30 फाइटर जेट एक ट्रेनिंग मिशन पर था। यह गुरुवार शाम को जोरहाट से टेक ऑफ किया था। डिफेंस अधिकारियों के मुताबिक, एयरक्राफ्ट आखिरी बार शाम करीब 7.42 बजे ग्राउंड कंट्रोल के कॉन्टैक्ट में आया था और उसके बाद रडार से गायब हो गया। रडार से कॉन्टैक्ट टूटने के बाद फाइटर जेट को लापता घोषित किया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट और उसके दो पायलटों के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी बीच लोकल लोगों ने जंगल वाले इलाके में जोरदार धमाके की खबर दी। इसके बाद वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कन्फर्म किया कि जेट इलाके में क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट की जान गई। स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट दुरगकर इस दुर्भाग्यपूर्ण फाइटर जेट में सवार दो पायलट थे। पहले उनके बारे में पता नहीं था, लेकिन वायुसेना ने शुक्रवार को कन्फर्म किया कि क्रैश में दोनों पायलट मारे गए। आशीष/ईएमएस 07 मार्च 2026