क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। जेपी वर्मा गर्वन्मेंट पोस्टग्रेजुएट आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। 6-7 मार्च को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय उच्चतर शिक्ष अभियान और छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस. खेर ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला, बहुविषयक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी बाजपेयी विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. तारणीष गौतम और डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने भी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एल. निराला ने की। कार्यशाला में 50 से अधिक महाविद्यालयों के प्राध्यापक और प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने गीत, नाटक, नुक्कड़ नाटक और नृत्य-नाटिका के माध्यम से नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रस्तुत किया।