क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। कटंगी थानांतर्गत बदबदा मोहल्ला निवासी एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार इस संबध में मृतक की पत्नी शहनाज बी ने सूचना दी। पुलिस को शहनाज बी ने बताया कि बीती रात 11 बजे उसके पति 60 वर्षीय शेख शहीद रोजा खोलने के बाद बोले की वे आते हैं, खाना लगाकर रखो। काफी देर होने पर भी पति के न लौटने पर शहनाज बी ने अपने देवर के बेटे जफर और सरफराज से यह बात बताई। दोनों तलाश कर रहे थे कि पहाड़ी पर चिरोल के पेड़ से शेख फहीद को फांसी पर लटका पाया। जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पीएम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया हैं।