क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। हनुमानताल थानांतर्गत झिन्ना मौहल्ला में जहरीली वस्तु का सेवन कर पहुंचे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में सूचना झिन्ना मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय राजकुमारी नामदेव ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे घर के काम काज कर रहीं थीं तभी उनका भतीजा टेमरभीटा निवासी 25 वर्षीय आयुष उर्फ नीलेश नामदेव अपनी मोटर सायकिल से उनके घर पहुंचा और घर के अंदर आकर गिर पड़ा। नीलेश के मुंह से झाग निकल रहा था। उसी समय नीलेश के बड़े भाई आकाश ने पहुंचा और बताया कि कुछ ही देर पहले नीलेश ने उसे फोन पर कहा कि उसने कुछ खा लिया हैं और वह राजकुमारी बुआ के घर जा रहा हैं। आकाश ने नीलेश को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया हैं।