क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत भूलन बस्ती मिक्चर प्लांट के पास शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूलन बस्ती निवासी 19 वर्षीय रोहन कोल गत दोपहर लगभग 3.30 बजे मिक्चर प्लांट के पास था तभी वहां पर ध्रुव कोल आया और उससे शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करते हुए गालीगलौज कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।