क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


सारंगपुर (ईएमएस) । नगर के एक निजी परिसर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर फाग गीत, रंग-गुलाल और फूलों की होली के साथ उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण हंसी-खुशी, संगीत और रंगों से सराबोर रहा। माहेश्वरी महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष रूपल सादानी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष होली पर्व के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक फाग गीत गाकर, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती हैं। इस वर्ष भी उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति एवं लोक परंपराओं से जुड़े फाग गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक रूप से गायन किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल तथा फूल अर्पित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे परिसर में उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा और सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग पर्व का आनंद लिया। फाग उत्सव में विशेष रूप से समाज की वरिष्ठ लीला देवी सादानी, कृष्णा छापरवाल, संतोष चोपड़ा, रूपल सादानी, मंजू चोपड़ा, कुमुद बियानी, मनोरमा राठी, मुक्ता राठी, तारा मंडोरा (इंदौर), प्रेमा चोखड़ा, नेहा सदानी, सुनीता छापरवाल, ममता छापरवाल, भावना छापरवाल, बिंदिया गगरानी, विनीता काकानी, रेखा चांडक सहित माहेश्वरी महिला मंडल की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। उत्सव के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया। नरेन्द्र जैन/07 मार्च2026