क्षेत्रीय
भोपाल(ईएमएस)। कोतवाली जिला विदिशा निवासी अमन अहिरवार ने पुलिस को बताया की उन्हें भोपाल से मथुरा जाना था। भोपाल रेलवे स्टेशन पर तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते समय भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात बदमाश ने उनकी पैंट की जेब में रखा उसका मोबाइल फोन पार कर दिया। वहीं प्रकार विदिशा निवासी रामकृष्ण लोधी भोपाल धनबाद एक्सप्रेस में भोपाल से विदिशा का सफर कर रहा था। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक छह पर ट्रेन में चढने के दौरान पैंट की जेब में रखा मोबाइल चोरी हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।