क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दीपक पिता भगवान दवाड़े निवासी गरीब नवाज कॉलोनी है। उसने अपने कमरे में जहरीली गोलियां खा ली। तबियत बिगड़ी तो भाई नरेंद्र और अन्य परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए। मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उसने यह कदम क्यों उठाया कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।