राष्ट्रीय
नई दिल्ली(ईएमएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। विनोद उपाध्याय / 10 मार्च, 2026