राष्ट्रीय
10-Mar-2026


शिलांग(ईएमएस)। मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में मंगलवार सुबह हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना जीएचएडीसी चुनाव नॉमिनेशन प्रोसेस को लेकर तनाव के बीच हुई। वेस्ट गारो हिल्स के पुलिस सुपरिटेंडेंट अब्राहम टी संगमा ने कहा कि यह घटना चिबिनंग इलाके में हुई, जहां आदिवासी और गैर-आदिवासी ग्रुप के बीच झड़प हो गई। संगमा ने कहा, जिन दो लोगों की मौत हुई, वे चिबिनंग के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीएचएडीसी चुनाव को लेकर आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़प हुई थी, और जब हम गैर-कानूनी भीड़ को तितर-बितर कर रहे थे, तब फायरिंग हुई। विनोद उपाध्याय / 10 मार्च, 2026