जबलपुर, (ईएमएस)। लायंस क्लब जबलपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3233सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विजय अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन श्रद्धा साहू रीजन चेयरमैन रीजन 9, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन एवं क्लब के मार्गदर्शक संरक्षक पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल मंचासीन रहे। ध्वज वंदना लायन रीता गुप्ता द्वारा एवं क्लब अध्यक्ष लायन मनीषा सोनी द्वारा स्वागत भाषण देते हुए क्लब की वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब अध्यक्ष लायन मनीषा सोनी को बधाई देते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट का 66 वर्ष पुराना क्लब जिसमें अधिकांश सदस्य सीनियर सिटीजन हैं जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्लब अति सराहनीय सेवा कार्य कर रहा। क्लब से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल एवं अब तक 4 एमजेएफ हैं क्लब में 4 नए सदस्यों की वृद्धि के लिए स्पॉन्सर एमजेएफ लायन उमेश जैन एवं मनीषा सोनी को डिस्ट्रिक्ट द्वारा सम्मानित किया। क्लब में जुलाई में 38 मेंबर्स थे जो अब 45 हैं। क्लब में अपने 60 वर्ष पूर्ण करने के लिए लायन अरुण देशमुख, 30 वर्ष पूर्ण करने के लिए लायन महेश चौराडिय़ा, 10 वर्ष पूर्ण करने के लिए लायन मंजुला पटेल लायन मंजू पटेल एवं लायन स्वेता तिवारी को इंटरनेशनल से प्राप्त सर्टिफिकेट पिन द्वारा सम्मानित किया। निवृतमान अध्यक्ष लायन अंकिता जैन को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। इसके अलावा क्लब को क्लब एक्सीलेंस बैच प्रदान किया। अध्य्क्ष द्वारा समारोह में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान किया गया एवं फूल बरसाकर सभी को गिफ्ट देकर होली मिलन मनाया गया। लायन रेखा पटेल लायन राजेंद्र सोनी एवं लायन मनोज जैन ने स्वागत एवं सम्मान में सहयोग प्रदान किया गया। क्लब द्वारा आधिकारिक यात्रा के दौरान सेवा गतिविधि सत्र का आयोजन वंदन पुनर्वास केंद्र विजय नगर में आयोजित किया जहाँ ग्लोबल प्रोजेक्ट ह्यूमेनिटेरियन के अंतर्गत क्लब द्वारा सा संस्था विकास हेतु 25 हजार की राशि, क्लब के अति सक्रिय सहयोगी एमजेएफ लायन उमेश जैन के द्वारा उनके चाचाजी चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक स्व. डॉ बी के जैन की स्मृति में 11 हजार की राशि दी। संस्था के चेयरमैन श्री मेहता के वक्तव्य मे शामिल बच्चों के धन उपार्जन कौशल विकास हेतु दो सिलाई मशीन की आवश्यकता को जानकर विजिट पर आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने तुरंत दो सिलाई मशीन देने घोषणा कर दी। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल द्वारा सभी बच्चों एवं स्टॉफ सहित लगभग 100 जनों को स्वादिष्ट पौष्टिक स्वल्पाहार कराया गया। क्लब के वरिष्ठ लायन मार्गदर्शक लायन मंगलचंद टाटिया द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी सचिव एमजेएफ लायन हरीलाल पटेल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक पोपट, लायन जवाहर मंजू पटेल, लायन दयाराम मंजुला पटेल, लायन महेश चौराडिय़ा, लायन अरुण अग्रवाल, लायन आनंद जैन, लायन राजेंद्र सोनी, लायन मनोज जैन, लायन नरेश मीना श्रीवास्तव, लायन मनोज प्रीति जैन एवं डिस्ट्रिक्ट के हंगर चेयरपर्सन एमजेएफ लायन भरत अग्रहरी, यूथ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यशवंत सेंगर एवं नए सदस्य लायन शील महदेल, लायन जे पी सोनी उपस्थित रहें। समारोह का संचालन लायन ज्ञान गोलछा द्वारा किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026