ट्रेंडिंग
12-Mar-2026
...


हम दोनों ने अपना धर्म नहीं बदला नई दिल्ली (ईएमएस)। महाकुंभ 2025 में माला बेचती हुई वीडियो से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने अब अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी पा ली है। 11 मार्च को उन्होंने अपने प्रेमी फरमान खान से केरल के अरुमानूर मंदिर (श्री नैनार देवा मंदिर) में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। दोनों की शादी को लेकर काफी मामला गर्माया, क्योंकि मोनालिसा हिंदू हैं और फरमान मुस्लिम है। कई लोगों और परिवार ने इस पूरे प्रकरण को लव जिहाद का नाम दिया। अब दोनों ने फिर मीडिया के सामने आकर बात की। मोनालिसा और फरमान ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा। मोनालिसा ने इस दौरान अपने पिता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पिता अभी उनसे थोड़े नाराज हैं। कपल ने इस शादी को लव जिहाद नहीं प्यार का नाम दिया। मोनालिसा ने बताया कि मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। यह लव जिहाद नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनकी शादी उनके बुआ के लड़के से करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया। मोनालिसा ने कहा, ‘मैं उनसे शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह मेरे भाई जैसा है। मोनालिसा ने बताया कि वह अपने पापा से कल भी मिली थी। वे यहां आए थे। अभी वे थोड़ा नाराज है, लेकिन हम उन्हें जल्द मना लेने वाले है। वहीं मीडिया से बात करते हुए फरमान ने भी धर्मांतरण से जुड़े आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘हममें से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला है। आज भी मोनालिसा हिंदू हैं और मैं मुसलमान हूं। उन्होंने कहा कि प्यार में धर्म बदलने की जरूरत नहीं होती। शादी मोनालिसा की इच्छा के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाज से हुई। फरमान ने यह भी खुलासा किया कि शुरू में उन्होंने मोनालिसा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में मोनालिसा की जिद्द पर वे राजी हुए। फरहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। वहीं मोनालिसा की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर फरमान ने आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र पेश किए, जिसके मुताबिक वह 18 साल की हैं। फरमान ने मोनालिसा का आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र भी मीडिया को दिखाया, जिसमें दिखाया है कि उनका जन्म 1 जनवरी साल 2008 में हुआ। शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम नेता एम.वी. गोविंदन और सांसद ए.ए. रहीम भी मौजूद थे। आशीष दुबे / 12 मार्च 2026