ट्रेंडिंग
02-May-2026
...


जेट फ्यूल के दाम तेजी से बढ़ने से उठाया यह कदम नई दिल्‍ली (ईएमएस)। कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण जेट फ्यूल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, इसकारण कई एयलाइंस कंपनियों को मुनाफे में कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, एअर इंडिया अपने फ्लाइट ऑपरेशन को कम करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एअर इंडिया जून और जुलाई के दौरान शेड्यूल इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन को कम करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का कहना है कि एअर इंडिया के लिए कई फ्लाइट्स घाटे का सौदा बनी है, इसकारण जून और जुलाई के शेड्यूल फ्लाइट में कटौती करने के अलावा कोई चारा बचा नहीं है। जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में उछाल के कारण ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया के लिए कई इंटरनेशनल उड़ानें घाटे का सौदा बन गई हैं। एटीएफ की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्‍ट में जंग के कारण एयर इंडिया अपने कई इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती कर रहा है। यह खबर तब आई है, जब एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने विदेशी एयरलाइंस के लिए इंटरनेशनल फ्यूल प्राइस में इजाफा किया है। इंटरनेशनल जेट फ्यूल की कीमतों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग और स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, इसकारण दुनियाभर में फ्यूल की कीमतें महंगी हुई हैं। भारत में जेट फ्यूल की कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने अपने कोशिशों से कीमतों को कंट्रोल करने का प्रयास किया है, लेकिन फिर भी ये कीमतें इतनी ज्‍यादा हो गई हैं कि एयलाइंस कंपनियों को अपने मुनाफे को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसकारण एअर इंडिया को भी अपने घरेलू उड़ानों के मुनाफे पर काफी असर दिखाई दिया है, हालांकि सरकार के दखल से इस असर की गंभीरता कुछ कम हुई है। लेकिन अभी भी परेशानी बनी हुई है। इस कारण, एअर इंडिया अपने ऑपरेशन को कम करने पर विचार कर रही है। आशीष दुबे / 02 मई 2026