राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी की सड़कों और गलियों में मुस्तैद दिल्ली की तीसरी आंख अब अपना चश्मा बदलने जा रही है। अब तक शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे लाखों कैमरों में से चीनी तकनीक के साये को पूरी तरह हटाने की तैयारी कर ली गई है। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है अव्यवस्थित तरीके से लगे सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित तरीके से लगाने के साथ ही पुराने हो चुके चीनी कैमरों को बदलकर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएं। इन कैमरों को प्राथमिकता के आधार पर हॉटस्पाॅट वाली जगहों पर स्थापित किया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026