राज्य
15-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस की संभावित चिंताओं के बीच सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी नीति लागू की है। इसके तहत अस्पताल, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी आवश्यक सेवाओं को 100 प्रतिशत गैस सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार द्वारा लागू की गई इस अस्थायी नीति के तहत, दिल्ली में रोजाना खपत होने वाले करीब 9,000 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों से केवल 20 प्रतिशत यानी 1,800 सिलेंडर प्रतिदिन नियंत्रित वितरण के तहत दिए जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026