क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। कुरुक्षेत्र में आयोजित 8 वे हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के अंतरराष्ट्रीय मंच से नगर के वरिष्ठ वन्यजीव फोटोग्राफर व फोटो पत्रकार डॉ बसंत मिश्रा को 45 वर्षो से अनवरत देश विदेश के जंगलों में की गई वन्यजीव फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। डॉ मिश्रा विगत लंबे समय से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कर रहे है,,अफ्रीका समेत भारत और दुनिया के सभी जंगल घूम चुके हे। फोटो पत्रकारिता,नेचर और वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान व अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026