क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एकीकृत शासकीय उ.मा.वि. पिपरिया उमरिया की छात्रा वंशिका वंशकार ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 8वीं की छात्रा वंशिका वंशकार, पिता धनराज वंशकार का चयन राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट परीक्षा 2025-26 में हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य यू.एस. दुबे ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026