जबलपुर, (ईएमएस)। क्राईम ब्रांच और बेलबाग पुलिस ने भानतलैया में सट्टा पट्टी लिख रहे एक सटोरिए तथा पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उसके पास से नगद 6 हजार 300 रुपए जब्त किए है| बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि गत दिवस क्राईमब्रांच और बेलबाग की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भानतलैया बप्पा स्टील के पीछे सट्टा पट्टी लिख रहे भानतलैया सिंधी कैंप हनुमानताल निवासी 58 वर्षीय दिलीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ करने पर खटीक मोहल्ला निवासी शेखर सोनकर के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना जिसके एवज में 300 रूपये दिहाड़ी देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी दिलीप चौधरी के कब्जे से सट्टा पट्टी स्लिप बुक तथा नगदी 5 हजार रूपये जब्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना एवं क्राईम ब्रांच की सयुंक्त टीम द्वारा भानतलैया खटीक मोहल्ला पहाड़ी में जुआ मन्ना खेल रहे राहुल सोनकर , शिवम सिंह ठाकुर, अभिषेक सोनकर, संजय चौधरी और अज्जू चौधरी को गिरफ्तार कर उसके पास से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 1 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026