जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत इंद्रालोक सोसायटी महाराजपुर में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी 5 हजार रुपए चोरी कर ले गए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रालोक सोसायटी महाराजपुर निवासी 30 वर्षीय अभिलाष दास गत रात लगभग 1 बजे अपनी पत्नी एवं बच्ची को लेकर लाईफ लाईन अस्पताल सुहागी इलाज हेतु लेकर गया था जहां से रात लगभग 3.30 बजे घर आया तो देखा बाहर का गेट खुला था एवं सामने का दरवाजा का ताला और अंदर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी घर के अंदर बने रैक में कपड़े में लपेट कर रखे सोने की एक जोड़ी बाली, 1 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, लाकेट, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कंगन, गुल्लक में रखे नगदी लगभग 5 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026