जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत निभौरा खेरमाई मंदिर के पास मधुमक्खियों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया| मधुमक्खियों के बुरी तरह काटने से उसकी मौत हो गई| पुलिस मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार निभौरा निवासी 56 वर्षीय केवल प्रसाद केवट को गत सुबह लगभग 11 बजे गांव के खेरमाई मंदिर के पास अचानक मधुमक्खयों ने काट लिया जिसे उपचार के लिए राजकुमार केवट द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे केवल प्रसाद केवट की मौत हो गई| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026