- मझौली और गोरखपुर क्षेत्र में हादसे जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली और गोरखपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दो मामलें प्रकाश में आए हैं| इस घटना में तीन युवक व एक वृद्ध महिला घायल हो गई हैं| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलखरवा थाना कटंगी निवासी 29 वर्षीय शेखर पटेल गत दिवस अपने पिता मनोज पटेल के साथ मझौली काम से आया था रात लगभग 8.30 बजे लडोई तिराहा के पास पिता मनोज पटैल के साथ बस के इंतजार में खड़ा था वहां पर दो अन्य व्यक्ति भी खड़े थे जिन्होंने बातचीत के दौरान अपना नाम पवन विश्वकर्मा निवासी सूरतलाई माढ़ोताल एवं विनय विश्वकर्मा निवासी जैन मंदिर के पास गढ़ा बताये थे| बस का इंतजार करते समय जबलपुर तरफ से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 3601 के चालक ने उसके पिता मनोज पटैल, पवन विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा को टक्कर मार दी, जिससे तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गयीं कार चालक एक्सीडेंट करने के बाद भाग गया। शेखर ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी तरह गोरखपुर में इंद्रानगर गली नंबर 2 गोरखपुर निवासी 37 वर्षीय आदिशंकर अस्पताल के सीएओ रोहित लोधी मंगलवार की सुबह लगभग 7.30 बजे नगर निगम जोन रामपुर कार्यालय के सामने अपनी मां कौशल्या लोधी के साथ मार्निंग वॉक से रोड पर कर रहा था तभी एमपीईबी की तरफ से बुलेरो क्रमांक एमपी 51 टी 0960 के चालक ने उसकी मॉ को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मॉ को कमर एवं सिर में चोटे आ गयी है। बुलेरो चालक ने उसकी मॉ को उपचार हेतु आदिशंकर अस्पताल लेकर आया जहां मॉ को उपचार हेतु भर्ती कराया हैं| बुलेरो चालक ने अपना नाम सौरभ ठाकुर बताया और अपना आधारकार्ड व्हाटसएपर भेजकर बाद में डिलीट कर दिया| वाहन का मालिक गोपाल सिंह आया और इलाज का आश्वासन देकर इलाज नहीं कराया| उसके बाद बुलेरो मालिक व चालक बुलेरो लेकर चले गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125ए बीएनएस तथा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026