जबलपुर, (ईएमएस)। ब्राह्मण प्रीमियर लीग के 17 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रानीताल स्टेडियम स्थित वेलोड्रम ग्राउंड पर किया जा रहा है, जिसमें जबलपुर की 16 टीमें स्पर्धा में भाग ले रही हैं। प्रतिदिन डे-नाईट के दो से चार मैच खेले जा रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बीपीएल के पाँचवें दिन तीन मैच खेले गए। ब्राह्मण प्रीमियर लीग के मंच पर बैठकर नगर की साहित्यिक विभूतियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि आचार्य विजय तिवारी किसलय, विशिष्ट अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, संतोष नेमा संतोष ने सिक्का उछालकर खेल का श्रीगणेश किया। महेश स्थापक, जागेश्वर दुबे, रमाकांत गौतम आदि भी मंचासीन रहे। सिद्धार्थ तिवारी, सुविल तिवारी संजय चौकसे, सतेंद्र दुबे द्वारा मैचों का आँखों देखा हाल सुनाया गया। लिटिल वर्ड स्कूल के खेल अधिकारी धीरज उपाध्याय स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। मैचों में आयोजन समिति के सदस्य सुविल तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, सतेंद्र पांडेय, अनुराग तिवारी, रितेश मिश्रा, पं. धीरेश उपाध्याय आदि का सराहनीय योगदान रहा। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026