क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


- रेल प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध जबलपुर, (ईएमएस)। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के रनिंग स्टाफ ने मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने रेल प्रशासन को रनिंग स्टाफ के साथ लगातार शासन-प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाये जाने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस रवैये को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यूनियन के मंडल अध्यक्ष कामरेड बीएन शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, सुशांत नील शुक्ला, संतोष यादव आदि पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले काफी समय से प्रशासन की मनमानी बढ़ती जा रही है, लेकिन डबलूसीआरईयू के लाल झंडा ने एक बार फिर प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाने की ठान ली है। कर्मचारी विरोधी नीतियों का जोरदार विरोध कर मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। रनिंग स्टाफ की प्रमुख मोंगों पर पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा एमएसपी पास सीनियर एएलपी को हैंडलिंग देने के नाम पर एएलपी में बुक किया जा रहा है, जिससे गाड़ी में कार्यरत एलपी और हैंडलिंग लेने वाले साथी दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है, अगर एलजी में ही करना है तो 10 साल से क्या कर रहे हैं उसी को हैंडलिंग मान लिया जाए लाखों किलोमीटर हो गए । अजय पाठक / मोनिका / 17 मार्च 2026