क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


- ठेले वालों से 3 सिलेंडर 1 गैस भट्टी जब्त जबलपुर, (ईएमएस)। रसोई गैस की किल्लत के बीच घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है| मझौली पुलिस ने गत दिवस पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टेंड कापा इंद्राना में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 गैस भट्टी, 1 नोजल रेग्यूलेटर जब्त किए है| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के गत दिवस पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टेण्ड कापा इंद्राना में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले चाट फुल्की ठेला संचालक बड़ा दिवाला इंद्राना निवासी 38 वर्षीय रविन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 इंडेन कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 गैस भट्टी नोजल जब्त किया| इसी प्रकार इंद्राना में देशी कलारी के पास रोड पर घरेलू गैस का उपयोग करने वाले मंगौड़ी ठेला संचालक चांदनी चौक इंद्राना निवासी 35 वर्षीय सुशांत कोष्टा को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 एचपी कम्पनी के गैस सिलेण्डर, 1 नोजल रेगुलेटर सहित जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026