जबलपुर, (ईएमएस)। दलित सेना कल्याण महासंघ कार्यालय बादशाह मंदिर पोलीपाथर में गत दिवस सामाजिक समरसता के अंतर्गत सभी वर्गो का सामाजिक एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण लोकगीत फाग की प्रस्तुति मगन लाल अहिरवार मंडली द्वारा की गई है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. राममूर्ति मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शरद अग्रवाल, विजय कांडा, मधु चौधरी, लक्ष्मी बेन, रवि सक्सेना, अध्यक्षता राजेन्द्र चौधरी, संयोजक एवं आभार दिनेश चौधरी ने किया| इस अवसर पर पिंकी ठाकुर, रूप लाल यादव, सुरेश हिरसकर, एम.पी प्रजापति, चमन दोहरे, संतोष चौधरी, दलवीर सिंह दस्सल, संजीव वर्मा, दीपक राजपूत, हुकुम चौधरी, सरोज कांडा, यासमीन मोहम्मद, किरण विश्वकर्मा, बीना परिहार, कुमुद मुराव, श्री लाल, सागर, कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026